भारी बारिश के चलते पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल 18 जून को रहेंगे बंद

East Singhbhum : जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश और उससे उत्पन्न जलभराव की स्थिति ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए 18 जून 2025 (बुधवार) को कक्षा 1 से

Advertisement

East Singhbhum : जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश और उससे उत्पन्न जलभराव की स्थिति ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए 18 जून 2025 (बुधवार) को कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं मदरसा विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

Also Read : बारिश में क्यों बन गई रांची की सड़कें जानलेवा खतरा?

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। लगातार हो रही वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में जलजमाव, सड़क की फिसलन, बिजली के खंभों से करंट का खतरा और नदियों का बढ़ता जलस्तर गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं।

बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि
जिला प्रशासन का मानना है कि इस स्थिति में स्कूल खुलने से छोटे बच्चों की जान को जोखिम हो सकता है। इसी के मद्देनज़र कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई एक दिन के लिए स्थगित की गई है, जबकि कक्षा 9 से ऊपर की पढ़ाई सामान्य रूप से चलती रहेगी।

विद्यालय प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी
जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें और इसकी सूचना विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तक तत्काल पहुंचाएं। इसके अलावा, अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को बारिश में बाहर निकलने से रोकें।

बाढ़ का खतरा और प्रशासन सतर्क
मौसम विभाग रांची द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले के कई हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

इस परिस्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं नगर निगम को अलर्ट पर रखा गया है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *