गोरहर में स्कॉर्पियो ने एक को रौंदा, वाहन गिरी खाई में, एक की मौत, तीन घायल

Barkatha: थाना क्षेत्र के गोरहर गांव में मंगलवार की सुबह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान

गोरहर में स्कॉर्पियो ने एक को रौंदा,वाहन गिरी खाई में, एक की मौत, तीन घायल

Barkatha: थाना क्षेत्र के गोरहर गांव में मंगलवार की सुबह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोरहर निवासी दुर्गी ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्काॅर्पियो जेएच 10 सी डब्ल्यू 9990 बरही की ओर से आ रही थी। गोरहर के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार दुर्गी ठाकुर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

गोरहर में स्कॉर्पियो ने एक को रौंदा,वाहन गिरी खाई में, एक की मौत, तीन घायल
गोरहर में स्कॉर्पियो ने एक को रौंदा,वाहन गिरी खाई में, एक की मौत, तीन घायल

टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। जाम करीब एक घंटे तक रहा। इस क्रम में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के बाद सीओ सुमन कुमार सौरव, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी और थाना प्रभारी रवि रंजन ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को हटवाया और जीटी रोड पर आवागमन बहाल हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.