कनक ज्वेलर्स के ओनर बिंदु सोनी को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

निजी खर्च से विद्यालय के 14 खराब पंखे को कराया ठीक Barkatha : बीते दिनों जबरदस्त गर्जन/ इलेक्ट्रिक शॉट के कारण प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बरकट्ठा के 14 पंखे खराब हो गए थे। सभी पंखों का क्वाइल जल चुका था। इसकी जानकारी कुछ विद्यार्थियों ने

कनक ज्वेलर्स के ओनर बिंदु सोनी को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
  • निजी खर्च से विद्यालय के 14 खराब पंखे को कराया ठीक

Barkatha : बीते दिनों जबरदस्त गर्जन/ इलेक्ट्रिक शॉट के कारण प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बरकट्ठा के 14 पंखे खराब हो गए थे। सभी पंखों का क्वाइल जल चुका था। इसकी जानकारी कुछ विद्यार्थियों ने बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित कनक ज्वेलर्स के ओनर बिंदु सोनी को दी, तो उन्होंने मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए वहां के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार से संपर्क किया और अगले दिन पंखों का स्थलीय निरीक्षण करने श्री सोनी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने तुरंत इलेक्ट्रीशियन से संपर्क कर सभी पंखों को खुलवाया और देखा कि उनके क्वाइल बुरी तरह जल चुके हैं। उन्होंने इलेक्ट्रीशियन से सभी खराब पंखों को तत्काल बनाकर विद्यालय में लगाने को कहा। सभी पंखों के मरम्मती में जो भी राशि खर्च हुई उसका वहन बिंदु सोनी ने अपने निजी खर्चे से कर विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने में सहयोग दिया।

इस मंगलवार को विद्यालय प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार समेत अन्य शिक्षक/शिक्षिकाओं ने उन्हें विद्यालय में बुलाकर उनका आभार प्रकट किया तथा माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं विद्यार्थियों ने उनके स्वागत में स्वागत गान गया। इस अवसर पर बिंदु सोनी ने कहा कि हम सभी लोग यदि ऐसे संस्थानों को यथाशक्ति थोड़ा बहुत सहयोग करते हैं तो वह संस्थान बेहतर हो जाता है ।वहीं विद्यार्थियों ने अन्य समस्याओं को उनके समक्ष रखा और कहा कि हमारे विद्यालय में शिक्षकों का घोर अभाव है ।खेल के मैदान उपलब्ध नहीं है तथा बाउंड्री दुरुस्त नहीं है ।उनकी बातों को सुनने के पश्चात उन्होंने कहा कि सक्षम पदाधिकारी से इस संबंध में जल्द ही बात कर समस्या समाधान किया जाएगा ।इस अवसर पर समाजसेवी दिलीप सोनी, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.