बिहार में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 25 तरह के जनहित कार्यों में जुटेंगे युवा

बिहार में युवाओं को समाजसेवा और जनहित के कामों से जोड़ने के लिए 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होने जा रहा है।
बिहार में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

पटना: बिहार में युवाओं को समाजसेवा और जनहित के कामों से जोड़ने के लिए 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान युवाओं को 25 अलग-अलग तरह की सेवा गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।

शिक्षा से लेकर नशामुक्ति तक होंगे कार्यक्रम

अभियान के तहत जरूरतमंद और वंचित बच्चों को पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी। युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग भी आयोजित की जाएगी, ताकि उन्हें पढ़ाई और रोजगार से जुड़े बेहतर विकल्पों की जानकारी मिल सके। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल माध्यमों की जानकारी देने, नशामुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाने और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

युवाओं की भागीदारी पर जोर

अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग-सह-श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को समाजहित के कार्यों में लगाया जाना चाहिए। इससे समाज के अलग-अलग वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने पर जोर दिया।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज होंगी गतिविधियां

अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा। मंत्री ने अभियान के तहत होने वाली सभी गतिविधियों को ‘मेरा भारत’ पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रमों का रिकॉर्ड व्यवस्थित तरीके से रखा जा सके। बैठक में युवा आयोग, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, एनएसएस और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अभियान में युवाओं के साथ स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों को भी जोड़ने की तैयारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.