हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र में हथिया बाबा के दनुवा घाटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे सरसों के तेल से लदे एक ट्रक में आग लग गई। आग की वजह ट्रक में हुए शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।
चौपारण थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने बताया कि ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ट्रक चालक अख्तर को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह ट्रक अलवर (राजस्थान) से कोलकाता जा रहा था। दमकल विभाग की मदद से आग बुझा दी गई है। एहतियातन राजमार्ग की एक लेन को बंद कर दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




