सिमडेगा की युवती से यूपी में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर हत्या, सूटकेस में कंकाल बरामद

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : झारखंड के सिमडेगा जिले की एक युवती के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसका अश्लील वीडियो

सिमडेगा की युवती से यूपी में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर हत्या, सूटकेस में कंकाल बरामद
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : झारखंड के सिमडेगा जिले की एक युवती के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया और शिकायत के डर से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया, जहां से बाद में युवती का कंकाल बरामद हुआ।

यह मामला एक दिसंबर को उस समय उजागर हुआ, जब पिलखुवा थाना क्षेत्र में एनएच-9 के पास रामा अस्पताल के सामने स्थित गन्ने के खेत में एक लावारिस सूटकेस मिला। सूटकेस खोलने पर उसमें युवती का कंकाल पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए दिल्ली तक जांच की और पोस्टर लगाए। इसी दौरान सिमडेगा की एक अन्य युवती, जो दिल्ली में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है, ने अहम जानकारी दी। उसने बताया कि उसने एक युवती की हत्या होते देखी थी और वह काफी डरी हुई थी।

जांच में खुलासा हुआ कि मृतका झारखंड के सिमडेगा जिले के ठेठाईगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी, जिसे घरेलू सहायिका का काम दिलाने के बहाने हापुड़ लाया गया था।

पुलिस ने इस मामले में पिलखुवा थाना क्षेत्र के डूहरी कट गांव निवासी अंकित कुमार और उसकी पत्नी कलिस्ता उर्फ काली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित अंकित कुमार ने दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और बाद में हत्या करने की बात स्वीकार की।

आरोपित ने बताया कि युवती द्वारा पुलिस में शिकायत की धमकी देने पर उसने और उसकी पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपितों के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा, तीन मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.