Patratu : टाउनशिप ग्राउंड पर 26 अप्रैल को स्वर्णरेखा महिला समिति ने ‘स्पार्कल’ थीम पर भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन कर एक यादगार शाम रच दी। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के.एस. सुंदरम, अध्यक्ष पीवीयूएनएल एवं निदेशक परियोजना एनटीपीसी, ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

Also Read : जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अभाविप का शानदार प्रर्दशन, 42 में से 23 सीटों पर विजय
कार्यक्रम में समिति की सदस्यों ने पारंपरिक और आधुनिक रंगों से सजे शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। स्वागत गीत, दुर्गा स्तुति, लोकनृत्य और सामाजिक संदेश से युक्त प्रेरणादायक नाटक ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।

समारोह में सीईओ आर.के. सिंह, महाप्रबंधकगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बीते वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों की सराहना की।

‘स्पार्कल’ समारोह ने जहां नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया, वहीं सांस्कृतिक विविधता की अनुपम झलक भी प्रस्तुत की। प्रतिभागियों की ऊर्जा और उत्साह ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

