एसएससी ने जारी की शिक्षक भर्ती अधिसूचना, 16 जून से आवेदन शुरू

Kolkata : पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने गुरुवार रात राज्य में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बहुप्रतीक्षित भर्ती अधिसूचना जारी कर दी

एसएससी ने जारी की शिक्षक भर्ती अधिसूचना, 16 जून से आवेदन शुरू
Advertisement

Kolkata : पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने गुरुवार रात राज्य में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बहुप्रतीक्षित भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना नवम-दशम और एकादश-द्वादश कक्षा के सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जारी की गई है।

Also Read : न्यूजीलैंड के पूर्व कोच डेविड ट्रिस्ट का निधन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ दिनों पहले नवान्न में पत्रकारों को बताया था कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को 31 मई से पहले शिक्षक भर्ती की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, 30 मई को यह अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई।

ऑनलाइन आवेदन 16 जून से शुरू, 14 जुलाई तक मौका

एसएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क भी इसी दिन रात 12 बजे तक जमा कर सकते हैं।

परीक्षा और चयन प्रक्रिया का संभावित कार्यक्रम
भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। इसके परिणाम अक्टूबर के चौथे सप्ताह तक घोषित किए जाने की संभावना है। इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होकर तीसरे सप्ताह तक चलेगी।

नियुक्ति और काउंसलिंग की संभावित तिथियां
चयनित उम्मीदवारों की पैनल सूची 24 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 29 नवंबर को काउंसलिंग और नियुक्ति से संबंधित प्रस्तावों की घोषणा होने की संभावना है।

लंबे समय से कर रहे थे इंतजार
एसएससी की इस अधिसूचना से राज्य के हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो पिछले काफी समय से शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें परीक्षा और आवेदन के लिए पूरी तैयारी का मौका मिल गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *