स्टार इंटरनेशनल के नैतिक ने एकल योग में जीता तीसरा स्थान

Ranchi : मनन विद्या मनरखन महतो विद्यालय के प्रांगण में 12 जुलाई को आयोजित अंतर विद्यालय योग प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने योग के विभिन्न रूपों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

स्टार इंटरनेशनल के नैतिक ने एकल योग में जीता तीसरा स्थान
Advertisement

Ranchi : मनन विद्या मनरखन महतो विद्यालय के प्रांगण में 12 जुलाई को आयोजित अंतर विद्यालय योग प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने योग के विभिन्न रूपों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्टार इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 ग्रुप बॉयज योग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सावन के पहले सोमवार को बाबा धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

इसके साथ ही, स्टार इंटरनेशनल स्कूल के ही छात्र नैतिक ने एकल आर्टिस्टिक योग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। नैतिक ने मंच पर अत्यंत संतुलित, कलात्मक और तकनीकी रूप से प्रभावशाली योग आसनों का प्रदर्शन किया, जिसे निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णतः अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से हुआ। योग प्रशिक्षकों और निर्णायकों की देखरेख में सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन को बढ़ावा देना तथा योग के प्रति रुचि उत्पन्न करना था।

स्टार इंटरनेशनल स्कूल की इस उपलब्धि पर प्राचार्या महोदया ने बच्चों को विद्यालय प्रांगण में सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग सिर्फ प्रतियोगिता तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक जीवन पद्धति है, जिसे अपनाकर विद्यार्थी अपना शारीरिक और मानसिक विकास कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावकगण तथा छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। सभी ने विजयी प्रतिभागियों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से यह स्पष्ट होता है कि शारीरिक और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने वाले आयोजनों को विद्यालयों में नियमित रूप से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली की भावना का विकास करती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.