झारखंड में धर्मांतरण रोकना और अनुशासित संगठन निर्माण विश्व हिंदू परिषद की प्राथमिकता — केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा

Ranchi : विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रीन एकर्स परिसर में प्रांत अध्यक्ष श्री चंद्रकांत रायपत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रांत पदाधिकारी, आयाम प्रमुख, विभाग संगठन मंत्री एवं सभी जिलों के जिला

झारखंड में धर्मांतरण रोकना और अनुशासित संगठन निर्माण विश्व हिंदू परिषद की प्राथमिकता — केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा

Ranchi : विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रीन एकर्स परिसर में प्रांत अध्यक्ष श्री चंद्रकांत रायपत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रांत पदाधिकारी, आयाम प्रमुख, विभाग संगठन मंत्री एवं सभी जिलों के जिला पालक शामिल हुए।

Also Read : CIT इंजीनियरिंग कॉलेज में अवैध शुल्क वसूली पर बवाल, कुलपति को सौंपा गया ज्ञापन

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार के साथ-साथ अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चारित्रिक एवं वित्तीय मामलों में कठोर अनुशासन बरतने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में परिषद की समिति बनाकर सेवा, सत्संग और धर्म रक्षा के कार्यों को गति दी जाए, ताकि जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे धर्मांतरण को रोका जा सके।

प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने जानकारी दी कि 27 मई से 8 जून तक लोहरदगा एवं लातेहार में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। इन वर्गों में प्रांत, विभाग, जिला व प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता भाग लेंगे।

प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि रामायण ज्ञान परीक्षा के माध्यम से संस्कृति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 7000 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। वहीं प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने बताया कि बजरंग दल द्वारा स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

बैठक में गोरक्षा, धर्म प्रसार, सेवा, सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी गंभीर चर्चा की गई। आगामी जिला बैठकें 17-18 मई को तथा प्रखंड स्तरीय बैठकें 20-25 मई के बीच संपन्न होंगी।

बैठक में अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से देवी सिंह, मनोज पोद्दार, संजय चौरसिया, युगल किशोर प्रसाद, कृष्ण कुमार झा, दीपक ठाकुर, रंगनाथ महतो,प्रकाश रंजन, राम प्रताप सिंह, कार्तिक विश्वकर्मा, दिलीप बड़ाईक, सोनाराम महतो आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.