अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Ranchi : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार 13वें दिन भी जारी है। कई छात्र आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इसी बीच अनशन कर रहे छात्र राहुल क्रांति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार,

अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Advertisement

Ranchi : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार 13वें दिन भी जारी है। कई छात्र आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इसी बीच अनशन कर रहे छात्र राहुल क्रांति की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य खराब होने के बाद आंदोलन स्थल पर मौजूद साथियों और प्रशासन की मदद से राहुल क्रांति को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अभ्यर्थी जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने के बाद आंदोलन स्थल पर मौजूद अन्य छात्रों में भी चिंता का माहौल है। वहीं, अस्पताल में डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.