नेशनल यूथ बायोडायवर्सिटी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए विभावि का विद्यार्थी का हुआ चयन

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तृतीय समसत्र के छात्र अनुराग कुमार आनंद का नेशनल यूथ बायोडायवर्सिटी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने हेतु चयन किया गया है ।उक्त जानकारी देते हुए वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार ने बताया की

नेशनल यूथ बायोडायवर्सिटी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए विभावि का विद्यार्थी का हुआ चयन
Advertisement

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तृतीय समसत्र के छात्र अनुराग कुमार आनंद का नेशनल यूथ बायोडायवर्सिटी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने हेतु चयन किया गया है ।उक्त जानकारी देते हुए वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार ने बताया की पूरे झारखंड राज्य से दो छात्रों का चयन इस कांफ्रेंस में भाग लेने हेतु किया गया है । साथ ही उन्होंने बतलाया कि उक्त कॉन्फ्रेंस तेलंगाना राज्य के तत्वावधान में 20 से 22 फरवरी 2025 को कान्हा शांति वनम, रंगा रेड्डी जिला, तेलंगाना में प्रस्तावित है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए आने जाने का खर्च तेलंगाना राज्य सरकार वहन करेगी । इस तीन दिवसीय सम्मेलन का मकसद युवाओं को जैव विविधता के कानूनों के बारे में शिक्षित और सशक्त बनाने के साथ-साथ जैव विविधता की चुनौतियों का समाधान करने और नवाचारी समाधानों को साझा करने के लिए एक सहयोगी मंच प्रदान करना है ।

अनुराग कुमार आनंद के चयन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार, डीएसडब्ल्यू डॉ विकास कुमार एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया एवं चयनीत छात्र को शुभकामना प्रेषित किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.