सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में ‘पोषण पखवाड़ा’ के अंतर्गत मातृ सम्मेलन का सफल आयोजन

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में शुक्रवार को ‘पोषण पखवाड़ा’ के अंतर्गत एक उद्बोधनात्मक मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ, जिसमें स्कूल के शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में ‘पोषण पखवाड़ा’ के अंतर्गत मातृ सम्मेलन का सफल आयोजन
Advertisement

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में शुक्रवार को ‘पोषण पखवाड़ा’ के अंतर्गत एक उद्बोधनात्मक मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ, जिसमें स्कूल के शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात रंजन उपस्थित थे, जिन्होंने शिशु पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा – “जन्म से दो वर्ष तक का समय बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत निर्णायक होता है।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में ‘पोषण पखवाड़ा’ के अंतर्गत मातृ सम्मेलन का सफल आयोजन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में ‘पोषण पखवाड़ा’ के अंतर्गत मातृ सम्मेलन का सफल आयोजन

Also Read : ऑपरेशन ज़ेपेलिन से बौखलाया हिंडनबर्ग!

पारंपरिक भारतीय भोजन ही सर्वोत्तम पोषण का आधार है।” विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित काजल कुमारी ने मातृत्व अनुभव और पौष्टिक भोजन की दिनचर्या को साझा कर माताओं का मार्गदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार ने सम्मेलन की भूमिका रखते हुए कहा कि बच्चों के पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना न केवल माता-पिता की जिम्मेदारी है, बल्कि समाज की भी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कक्षा पाँच के छात्रों ने अत्यंत दक्षता से किया, जिससे बच्चों की प्रस्तुति और सहभागिता की सराहना की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *