T20 World Cup 2026: सिर्फ ₹100 में मिलेगा मैच टिकट, कीमतों का ऐलान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now New Delhi : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। T20 World Cup 2026 के मैचों के टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है और इसकी शुरुआती कीमत मात्र 100 रुपये रखी गई है। कोलकाता के

T20 World Cup 2026: सिर्फ ₹100 में मिलेगा मैच टिकट, कीमतों का ऐलान
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

New Delhi : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। T20 World Cup 2026 के मैचों के टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है और इसकी शुरुआती कीमत मात्र 100 रुपये रखी गई है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबलों के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने बुधवार को टिकट दरों का आधिकारिक ऐलान किया।

टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 7 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। CAB द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ईडन गार्डन्स में होने वाले ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए टिकट की कीमतें अलग-अलग तय की गई हैं। हालांकि, भारत के लीग मैच इस मैदान पर नहीं खेले जाएंगे, इसलिए सबसे सस्ते टिकट भारतीय टीम के मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

₹100 से ₹4,000 तक ग्रुप मैचों के टिकट

बांग्लादेश बनाम इटली, इंग्लैंड बनाम इटली और वेस्टइंडीज बनाम इटली जैसे ग्रुप मुकाबलों के लिए

  • अपर ब्लॉक टिकट: ₹100

  • लोअर ब्लॉक (C, D, E, F, G, H, J, K): ₹200

  • लोअर ब्लॉक B और L: ₹1,000

  • प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (B Premium): ₹4,000

हाई-डिमांड मैचों के लिए ज्यादा कीमत

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश और इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश जैसे मुकाबलों में टिकट की कीमत थोड़ी अधिक रखी गई है।
इन मैचों के लिए ₹300 से ₹5,000 तक टिकट उपलब्ध होंगे।

सुपर-8 और सेमीफाइनल के टिकट

नॉकआउट मुकाबलों के लिए टिकट दरें और बढ़ा दी गई हैं।

  • प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी: ₹10,000

  • लोअर ब्लॉक: ₹1,500 से ₹3,000

  • अपर ब्लॉक: ₹900

CAB के मुताबिक, टिकटों की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही है और सीमित संख्या में ही सस्ते टिकट उपलब्ध होंगे। ऐसे में क्रिकेट फैंस को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी सीट बुक करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.