बस में दीया जलाकर सोए थे ड्राइवर और खलासी, लगी भीषण आग

रांची। राजधानी रांची में दिवाली की रात खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में भीषण आग लगने से ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है। घटना दिवाली की देर रात की

Advertisement

रांची। राजधानी रांची में दिवाली की रात खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में भीषण आग लगने से ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है। घटना दिवाली की देर रात की है।

बताया जाता है कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र क्षेत्र के कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी मूनलाइट नाम के बस में दिवाली की रात पूजा करने के बाद ड्राइवर मदन और खलासी इब्राहिम दीया जलाकर बस के अंदर सो गये थे। तभी दीये से बस में आग लग गयी। आग की लपटे इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे बस को अपनी चपेट में ले लिया। इससे ड्राइवर और खलासी दोनो जिंदा जल गये। बस में आग लगा देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वो असफल रहे। पुलिस ने फायर ब्रिगेड वाहन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंची उसके बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग बुझाने के बाद बस में दो लोगों के शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.