द्वितीय के.एन. प्रसाद स्मारक टूर्नामेंट का भव्य समापन: रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी

Ranchi: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में आयोजित द्वितीय के.एन. प्रसाद स्मारक खेल टूर्नामेंट 2025 का संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में क्रिकेट और बैडमिंटन की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। Also Read :

द्वितीय के.एन. प्रसाद स्मारक टूर्नामेंट का भव्य समापन: रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
Advertisement

Ranchi: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में आयोजित द्वितीय के.एन. प्रसाद स्मारक खेल टूर्नामेंट 2025 का संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में क्रिकेट और बैडमिंटन की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Also Read : मुख्यमंत्री से बीआईटी मेसरा के कुलपति ने की मुलाकात

मुख्य आकर्षण रहे फाइनल क्रिकेट मुकाबले में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (JRSU) ने YBN विश्वविद्यालय को कड़े मुकाबले में पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल ज्ञान भूषण और खेल प्रशिक्षक श्री मनोज कुमार थे। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल और सहायक रजिस्ट्रार डॉ. जिसू केतन पटनायक भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय भागीदारी: इस टूर्नामेंट में बीआईटी मेसरा, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, छोटानागपुर लॉ कॉलेज समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया।
न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने घोषणा की कि यह टूर्नामेंट प्रतिवर्ष और भी अधिक भव्यता से आयोजित किया जाएगा।
कुलपति प्रो. अशोक आर. पाटिल ने खिलाड़ियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, भीषण गर्मी में भी जिस उत्साह से खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया, वह प्रेरणादायक है।

विशेष योगदान के लिए डॉ. अविनाश कुमार और खेल प्रशिक्षक पायल तिर्की की सराहना की गई।
यह टूर्नामेंट न्यायमूर्ति दीपक रोशन के पिता, स्व. श्री के.एन. प्रसाद की स्मृति में आयोजित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल और समाज सेवा में अद्वितीय योगदान दिया था।

आयोजन का उद्देश्य छात्रों और विश्वविद्यालय कर्मचारियों में फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.