आदिवासी बहुल क्षेत्र सिजुआ का मुख्य सड़क बारिश के कारण बहा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के चेचकपी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 1 सिजुआ आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां हजारों की संख्या में लोग निवास करते हैं।यहां का मुख्य मार्ग भारी बारिश के कारण बह गया।जिसके कारण

आदिवासी बहुल क्षेत्र सिजुआ का मुख्य सड़क बारिश के कारण बहा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के चेचकपी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 1 सिजुआ आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां हजारों की संख्या में लोग निवास करते हैं।यहां का मुख्य मार्ग भारी बारिश के कारण बह गया।जिसके कारण न ही टू व्हीलर और ना ही फोर व्हीलर गाड़ी आ जा रही है। सड़क बह जाने के कारण लगभग 20 फीट खाई गहरा हो गया है। जिसके कारण ग्रामीण पैदल भी बरकट्ठा प्रखंड कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। वही एक पेशेंट 60 वर्षीय टिमनी देवी काफी बीमार है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन रास्ता काटे रहने के कारण पेशेंट को बरकट्ठा नहीं लाया गया । ग्रामीणों ने कहा अब इसे हम लोग गांव में ही जड़ी बूटी से इलाज करेंगे, भगवान भरोसे इसकी जान बच सकती है। वही ग्रामीणों ने कहा यहां मध्य विद्यालय सिजुवा में शिक्षकों को आने-जाने में भी काफी परेशानी हो रही है जिसके कारण बच्चों का पढ़ाई बाधितहो रहा है।

आदिवासी बहुल क्षेत्र सिजुआ का मुख्य सड़क बारिश के कारण बहा।
आदिवासी बहुल क्षेत्र सिजुआ का मुख्य सड़क बारिश के कारण बहा।

मुखिया रीता देवी ने कहा यह एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है। हम लोग इस रोड को बनाने का मांग पूर्व से करते आए हैं। लोकसभा चुनाव के समय हम लोग चुनाव का बहिष्कार भी किए थे और कहे थे कि जब तक हम लोगों का सड़क नहीं बनेगा तब तक हम लोग वोट नहीं देंगे, लेकिन सरकार और प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि चुनाव के बाद आप लोगों का सडक बना दिया जाएगा। लेकिन स्थिति जस की तस हैं । अब विधानसभा चुनाव आने वाली है हम लोग डीसी से मिलकर इसे संज्ञान में दिए हैं लेकिन अभी तक सड़क नहीं बना है। अब यदि सड़क नहीं बना तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।

मुखीया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने कहा चेचकपी पंचायत से सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को दिया जाता है, लेकिन यह पंचायत आदिवासी बहुत क्षेत्र होते हुए भी काफी पिछड़ा हुआ है जो की एक निंदनीय बात है।अब सड़क नहीं बनेगा तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।

आदिवासी बहुल क्षेत्र सिजुआ का मुख्य सड़क बारिश के कारण बहा।
आदिवासी बहुल क्षेत्र सिजुआ का मुख्य सड़क बारिश के कारण बहा।

वहीं वार्ड सदस्य रिंकी देवी ने कहा कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए या गर्भवती महिला को प्रसव कराने के लिए बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हम लोग रोड कट जाने के कारण नहीं ले जा पा रहे हैं जिसके कारण एक बड़ी घटना कभी भी घट सकती है। बीमार लोगों को खाट पर टांग कर किसी तरह सड़क पार करते हैं । यहां के स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है ।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ने कहा हम सब ग्रामीण मिलकर जिला परिषद सदस्य को इसके लिए आवेदन दिए हैं और इस रोड को जल्द से जल्द बनाने का मांग कीए है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.