मंत्री ने 131 छात्राओं को साइकल और 15 लाभुकों को दी अबुआ आवास की चाभी

Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 131 छात्राओं के बीच साइकल, 15 लाभुकों के बीच अबुआ आवास योजना के गृह प्रवेश के लिए चाबी और सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के लाभुकों के बीच वस्त्र वितरित किया। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से

मंत्री ने 131 छात्राओं को साइकल और 15 लाभुकों को दी अबुआ आवास की चाभी
Advertisement

Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 131 छात्राओं के बीच साइकल, 15 लाभुकों के बीच अबुआ आवास योजना के गृह प्रवेश के लिए चाबी और सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के लाभुकों के बीच वस्त्र वितरित किया। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से वर्ष 2023 से 2024 के बीच सड़क दुर्घटना, पानी में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत का मुआवजा राशि का भी वितरण किया गया।मंत्री मांडर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा के आश्रितों के बीच मुआवजा राशि का चेक वितरण करने के बाद सभा को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को एक लाख रुपए और पानी में डूबने और सांप काटने से हुई मौत के बाद उनके आश्रितों को चार लाख रुपए की राशि दी गई। वहीं घर से स्कूल तक पहुंचने के लिए कल्याण विभाग की ओर से दी गई साइकल को पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, रांची पुलिस अलर्ट

मौके पर मंंत्री ने कहा कि वे मंत्री हैं, लेकिन मांडर के प्रति उनकी जवाबदेही पहले की तरह ही है। राजनीति में जितनी दूरी भी तय कर पाई हूं या जिस मुकाम तक पहुंची हूं। यह सबकुछ मांडर की जनता के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। मौके पर मंत्री तिर्की ने कहा कि राज्य में गठबंधन वाली सरकार ने हर वर्ग, हर समाज, हर तबके के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रखा है। जरूरत है तो सिर्फ योजनाओं के प्रति आम जनता को जागरूक होने की। आम जनता को सिर्फ को सरकार की योजनाओं से जुड़ने के लिए बिचौलियों से बचने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि अक्सर ये बातें सामने आती है कि योजना के नाम पर किसी ने गांव के भोले भाले लोगों से पैसा ले लिया या ऑनलाइन पैसा डलवा लिया गया। यह गलत है।

उन्‍होंने कहा कि योजना पाने के लिए लाभुक को सिर्फ अपना अंशदान का भुगतान एस्क्रो एकाउंट से करना है।मौके पर अंचलाधिकारी चंचला, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव , प्रखंड प्रमुख फिलीप सहाय एक्का , अमानत अंसारी , नसीम अंसारी , जमील मल्लिक , सेराफिना मिंज सरिता तबारक खान सहित अन्‍य मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *