संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, रांची पुलिस अलर्ट

Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी एक मैसेज के जरिए दी गई है जिसमें उन्हें गोली मारने की बात कही गई है। इस गंभीर मामले को लेकर रांची पुलिस तुरंत

संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, रांची पुलिस अलर्ट
Advertisement

Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी एक मैसेज के जरिए दी गई है जिसमें उन्हें गोली मारने की बात कही गई है। इस गंभीर मामले को लेकर रांची पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

प्रेमिका संग होटल में रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, बिना कपड़ों के जान बचाकर भागा

पुलिस के मुताबिक, मंत्री संजय सेठ को धमकी जिस मोबाइल नंबर से दी गई है, उसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर सेल ने उस नंबर का डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। इस समय संजय सेठ दिल्ली में मौजूद हैं, लेकिन उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब मंत्री संजय सेठ को धमकी दी गई हो। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी उन्हें एक गंभीर धमकी मिली थी। उस समय धमकी देने वाले ने मैसेज के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और पैसे नहीं देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी थी। उस मामले की भी पुलिस ने गंभीरता से जांच की थी, लेकिन अब एक बार फिर ऐसी घटना सामने आना सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा है।

पुलिस का कहना है कि वह इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही धमकी देने वाले तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और तकनीकी पहलुओं के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

इस तरह की धमकियां देश के एक मंत्री को दी जाती हैं, तो यह न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि साइबर अपराध के बढ़ते दायरे की भी चिंता को बढ़ाता है। वहीं, संजय सेठ के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर नाराजगी है और वे दोषी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी के पीछे किसका हाथ है और क्या यह कोई संगठित साजिश का हिस्सा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *