Hapur : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। पत्नी का पीछा करते हुए वह सिंभावली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल तक जा पहुंचा, जहां उसे उसकी आशंका सच साबित होती नजर आई।
बताया गया है कि महिला ‘होटल सफारी’ में एक अन्य युवक के साथ पहुंची थी। पति जब होटल के कमरे में अचानक पहुंचा, तो उसने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। पति को देखकर महिला घबरा गई और बाथरूम में छिप गई, जबकि उसका प्रेमी पति और उसके साथियों के हत्थे चढ़ गया।
इस दौरान प्रेमी युवक की मौके पर ही पिटाई कर दी गई। पिटाई से बचने के लिए युवक नग्न अवस्था में ही होटल से भाग निकला और सड़क पर दौड़ता रहा। यह दृश्य राह चलते लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिहार के सेवानिवृत पत्रकारों को अब 15 हजार रुपये पेंशन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला का पहले से ही अपने पति और ससुराल वालों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। महिला ने इसके पहले पति के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा रखी थी।
पुलिस ने वायरल वीडियो और संबंधित साक्ष्यों के आधार पर होटल प्रशासन से भी जानकारी मांगी है। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सार्वजनिक अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं कुछ संगठनों ने वायरल वीडियो के प्रसार पर भी चिंता जताई है, क्योंकि इससे व्यक्ति की निजता का उल्लंघन होता है।



