नरकोपी में हाथियों की दस्तक से मचा हड़कंप, बलराम पतरा में डेरा; वन विभाग अलर्ट

डुमरी बाजरा से होते हुए पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत | वन विभाग ने जारी की सतर्कता, हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील मुकेश रंजन रांची/नरकोपी। नरकोपी थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय ग्रामीणों में हलचल मच गई, जब दो हाथियों

नरकोपी में हाथियों की दस्तक से मचा हड़कंप, बलराम पतरा में डेरा; वन विभाग अलर्ट
  • डुमरी बाजरा से होते हुए पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत | वन विभाग ने जारी की सतर्कता, हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील

मुकेश रंजन
रांची/नरकोपी। नरकोपी थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय ग्रामीणों में हलचल मच गई, जब दो हाथियों का झुंड डुमरी बाजरा से होते हुए बलराम पतरा क्षेत्र में पहुंच गया। हाथियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय थाना की टीम सक्रिय हो गई। वनकर्मी और पुलिस जवान मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हाथियों ने फिलहाल बलराम पतरा क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के करीब न जाएं, उन्हें घेरने या भगाने का प्रयास न करें और किसी भी तरह से परेशान न करें। विशेषकर रात के समय घर से बाहर निकलने पर अतिरिक्त सावधानी बरतने तथा अपने साथ टॉर्च रखने की सलाह दी गई है।

वन विभाग और पुलिस की सक्रिय निगरानी के बीच फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और हाथियों की सूचना मिलने पर तुरंत वन विभाग या पुलिस को जानकारी देने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.