कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण संपन्न

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा खुर्द पंचायत सचिवालय मे कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा चलाए जा रहे फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का समापन दीप प्रज्वलित कर किया गया,जिसमें अधिकारियों और अतिथियों

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण संपन्न
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा खुर्द पंचायत सचिवालय मे कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा चलाए जा रहे फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का समापन  दीप प्रज्वलित कर किया गया,जिसमें अधिकारियों और अतिथियों की उपस्थिति रही। इस प्रशिक्षण के दौरान किसानों को यांत्रिक विधि से फसलों में कीट नियंत्रण,पीला या नीला चिपचिपा फंदा,फ्रूट फ्लाई ट्रैप और खेतों में तैयार नीमास्त्र का छिड़काव जैसी तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान किसानों को यह भी बताया गया कि कीटनाशकों का प्रयोग कम करके जैविक कृषि को बढ़ावा दिया जाए।

प्रशिक्षण के बाद सभी किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।प्रशिक्षणोंपरांत पौधा संरक्षण प्रभारी कुंदन कुमार,कीट विशेषज्ञ कमलेश कुमार, बीटीएम चिंता हरण पाठक, और एग्री पोडूसर हीरालाल प्रसाद, मनरेगा बीएफटी महेंद्र टुडू,मास्टर ट्रेनर साहेबराम सोरेन,सुंदर दास ने सफलतापूर्वक कार्यक्रम संचालित किया। इस अवसर पर सुजीत कुमार,नारायण प्रसाद, मुनिलाल प्रसाद,लाल मोहन प्रसाद, सुनीता देवी, कलावती कुमारी,सावित्री देवी, कौशल्या देवी, गुड़िया देवी,अनीता कुमारी, सुलेखा कुमारी, बिनोद कुमार, ललिता देवी, कोलेश्वर सिंह,खगेंद्र प्रसाद, लालधारी प्रसाद, पवन प्रसाद, गीत देवी, अंजू देवी, क्रांति कुमारी, सरिता देवी, रेणु देवी और अन्य किसान उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से किसानो को उनकी फसलों के सुरक्षा उपायों के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी मिली जिसे वे अपने कृषि कार्यों में सुधार कर सकेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.