रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने केंद्र में आई जी के पद पर इम्पेनल किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के तीन आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।
केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत 22 आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी के पद पर इम्पेनल किया है। छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के जिन तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में इम्पेनल किया गया है, उनमें पी. सुंदरराज, ओमप्रकाश पाल और रतन लाल डांगी शामिल हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




