आसमान से बरपा कहर, वज्रपात ने छीन लीं चार खस्सियां, बकरी पालक के परिवार पर टूटा आर्थिक संकट

राढ़हा के सिमलबेड़ा में दर्दनाक हादसा, चारों खस्सियों की मौके पर मौत; प्रशासन से मुआवजे की गुहार मुकेश रंजन Ranchi: पिठोरिया थाना क्षेत्र के राढ़हा गांव स्थित सिमलबेड़ा बस्ती में शुक्रवार को वज्रपात ने एक बकरी पालक के परिवार की आजीविका पर बड़ा आघात कर

आसमान से बरपा कहर, वज्रपात ने छीन लीं चार खस्सियां, बकरी पालक के परिवार पर टूटा आर्थिक संकट
  • राढ़हा के सिमलबेड़ा में दर्दनाक हादसा, चारों खस्सियों की मौके पर मौत; प्रशासन से मुआवजे की गुहार

मुकेश रंजन 

Ranchi: पिठोरिया थाना क्षेत्र के राढ़हा गांव स्थित सिमलबेड़ा बस्ती में शुक्रवार को वज्रपात ने एक बकरी पालक के परिवार की आजीविका पर बड़ा आघात कर दिया। रामजीत महतो की चार खस्सियां घर के समीप चारागाह में चर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज वज्रपात हुआ और चारों खस्सियां उसकी चपेट में आ गईं। देखते ही देखते चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि रामजीत महतो बकरी पालन के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक साथ चार खस्सियों की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पशुधन के नुकसान के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही राढ़हा पंचायत के मुखिया रामकिशोर मुण्डा, भाजपा पिठोरिया मंडल अध्यक्ष विकास मुण्डा, डालसा पीएलवी सीमा देवी, समाजसेविका रुक्मिणी देवी, राजेन्द्र महतो, धनेश्वर महतो और इंद्रजीत महतो समेत कई लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का शीघ्र संज्ञान लेते हुए पीड़ित बकरी पालक को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को इस मुश्किल घड़ी में राहत मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.