ईसीएल में टूर्नामेंट का आयोजन

Ranchi: ECL के बंकोला क्षेत्र में गुरुवार को इंटर एरिया बॉडी बिल्डिंग, पावर लिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वार्इं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। टूर्नामेंट में कुल 14 प्रतिभागियों ने अपने कौशल

ecl
Advertisement

Ranchi: ECL के बंकोला क्षेत्र में गुरुवार को इंटर एरिया बॉडी बिल्डिंग, पावर लिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वार्इं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। टूर्नामेंट में कुल 14 प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन ईसीएल बंकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक एसके साहू ने किया। इस अवसर पर कल्याण और सीएसआर विभाग के प्रमुख मंजूर आलम भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : – एनटीपीसी ने विस्थापित परिवारों के बीच घरेलू सामान का किया गया वितरण

बंकोला क्षेत्र ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 13 अंक हासिल किये व विजेता के रूप में पुरस्कार प्राप्त किया तथा मुगमा क्षेत्र ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 12 अंकों के साथ उपविजेता का स्थान हासिल किया।
चैंपियन आॅफ चैंपियंस में बॉडी बिल्डिंग का खिताब सोनपुर बाजारी क्षेत्र के नबारुन बोस ने अर्जित किया, जबकि बंकोला क्षेत्र के श्री मुन्ना मंडल को पावर-लिफ्टिंग में स्ट्रांग मैन के रूप में सम्मानित किया गया व सुब्रतो मंडल भारोत्तोलन में विजेता बने। पावर लिफ्टिंग के महिला वर्ग में ईसीएल मुख्यालय की श्रेया चैटर्जी विजेता बनीं। इस मौके पर ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वार्इं ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी व उनके योगदान को सराहा, तथा उनके भविष्य के प्रयासों के लिए सफलता की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *