Ranchi / Jamshedpur : जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में फंसे सीमेंट कारोबारी सुनील अग्रवाल की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।
Also Read : प्रार्थना महोत्सव या धर्मांतरण का मंच? — झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति ने उठाए गंभीर सवाल
सुनील अग्रवाल प्रतिदिन की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन किसे पता था कि यह उनकी अंतिम यात्रा होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक तेज धमाका हुआ और कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग की भयावहता ऐसी थी कि गाड़ी की केवल हड्डियाँ ही बची रह गईं।
पुलिस की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ड्राइविंग सीट के पास एक गैस सिलेंडर रखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि लीक के कारण विस्फोट हुआ, जिससे आग लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है।
इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि निजी वाहनों में गैस सिलेंडर रखना कितना खतरनाक हो सकता है, और इस पर नियंत्रण के क्या उपाय हैं।

