कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में बच्चे की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now कोडरमा के सतगावां में शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब 40 से 50 यात्री घायल हुए। Koderma : जिले में शुक्रवार

कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में बच्चे की मौत
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • कोडरमा के सतगावां में शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब 40 से 50 यात्री घायल हुए।

Koderma : जिले में शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब 40 से 50 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास सुबह करीब चार बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।

बासुकीनाथ धाम से दर्शन के बाद राजगीर जा रहे थे श्रद्धालु

बताया गया कि श्रद्धालुओं से भरी सफारी ट्रैवल्स की बस बासुकीनाथ धाम में दर्शन और जलाभिषेक करने के बाद राजगीर की ओर जा रही थी।

इसी दौरान पोखरडीहा मोड़ के पास बस की एक अनियंत्रित ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में नेपाल के रौतहट जिले के रहने वाले 12 वर्षीय शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

देवघर और बासुकीनाथ में किया था दर्शन

बताया गया कि श्रद्धालुओं ने देवघर और बासुकीनाथ धाम में दर्शन और जलाभिषेक किया था। इसके बाद उनका अगला पड़ाव राजगीर था।

इसी यात्रा के दौरान कोडरमा के सतगावां क्षेत्र में यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.