पिस्का मोड़ पेट्रोल पंप के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, भीख मांगकर करता था जीवनयापन

सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस मुकेश रंजन Ranchi : पिस्का मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के

पिस्का मोड़ पेट्रोल पंप के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, भीख मांगकर करता था जीवनयापन
  • सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

मुकेश रंजन
Ranchi : पिस्का मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक आसपास के क्षेत्र में भीख मांगकर अपना जीवनयापन करता था। हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि मृतक के संबंध में किसी को कोई जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.