बिरसा ब्लेसिंग सेंटर में शान से लहराया तिरंगा, उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

मुकेश रंजन Ranchi : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को बिरसा ब्लेसिंग सेंटर, कांके के प्रांगण में राष्ट्रभक्ति और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला। बिरसा विकलांग उत्थान एवं कल्याण समिति के सचिव राजू कुमार सिंह ने पूरे सम्मान एवं गौरव

बिरसा ब्लेसिंग सेंटर में शान से लहराया तिरंगा, उमड़ा देशभक्ति का जज्बा
Advertisement

मुकेश रंजन
Ranchi : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को बिरसा ब्लेसिंग सेंटर, कांके के प्रांगण में राष्ट्रभक्ति और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला। बिरसा विकलांग उत्थान एवं कल्याण समिति के सचिव राजू कुमार सिंह ने पूरे सम्मान एवं गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराते ही उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्था की ओर से अजय मुंडा, राहुल कुमार, क्षितिज कुमार, उमेश बैठा, शिवानी अग्रवाल, पवन कुमार शर्मा, दीपक मल्लिक, गुफरान खान एवं महेंद्र करमाली सहित स्थानीय ग्रामीण महिलाएं, बच्चियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

समारोह में उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संस्था की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सराहनीय उपस्थिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है।

समारोह का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *