सशक्त पुलिसिंग का सम्मान: पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को एसएसपी-डीसी ने किया सम्मानित

कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अवैध कारोबार पर कार्रवाई में उत्कृष्ट कार्य की सराहना मुकेश रंजन Ranchi : सशक्त पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, संवेदनशील मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करने तथा अवैध कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय

सशक्त पुलिसिंग का सम्मान: पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को एसएसपी-डीसी ने किया सम्मानित
  • कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अवैध कारोबार पर कार्रवाई में उत्कृष्ट कार्य की सराहना

मुकेश रंजन
Ranchi : सशक्त पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, संवेदनशील मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करने तथा अवैध कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया। उनके बेहतर कार्यों और पुलिसिंग में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए एसएसपी एवं उपायुक्त (डीसी) ने उन्हें प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पिठोरिया थाना पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। संवेदनशील मामलों में त्वरित अनुसंधान, आरोपितों की गिरफ्तारी, अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना की गई।

इसके साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी महत्वपूर्ण माना गया। सम्मान मिलने से पिठोरिया थाना पुलिस के जवानों में उत्साह का माहौल है।

सम्मानित होने के बाद थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि यह सम्मान पुलिस टीम की सामूहिक मेहनत और क्षेत्रवासियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.