खेलते-खेलते संदूक में घुसे दो मासूम भाइयों की दम घुटने से मौत

Ajmer : पीसांगन थाना इलाके के नाथूथाला गांव में खेलते-खेलते लोहे के संदूक में छिपे दो मासूम भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब उनकी मां मजदूरी के लिए घर से बाहर गई हुई थी। Also Read : भगवान

खेलते-खेलते संदूक में घुसे दो मासूम भाइयों की दम घुटने से मौत
Advertisement

Ajmer : पीसांगन थाना इलाके के नाथूथाला गांव में खेलते-खेलते लोहे के संदूक में छिपे दो मासूम भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब उनकी मां मजदूरी के लिए घर से बाहर गई हुई थी।

Also Read : भगवान केदारनाथ के कपाट खुले, जयकारों की गूंजी केदारपुरी

जानकारी के अनुसार, लाडली खातून नाम की महिला अपने दो बेटों छह वर्षीय साबिर चीता और चार वर्षीय समीर चीता को घर पर छोड़कर रोज़ की तरह काम पर गई थीं। दोनों बच्चे खेल-खेल में लोहे के पुराने संदूक में घुस गए। ऊपर से ढक्कन बंद हो गया और बाहर कोई नहीं था जो उन्हें देख पाता या मदद कर पाता।

जब परिजन घर लौटे और बच्चों को नहीं पाया तो तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चे संदूक में बेसुध हालत में मिले। तुरंत उन्हें पीसांगन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी प्रहलाद सहाय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *