खदान में बिना सुरक्षा काम कर रहे दो मजदूर छत से गिरे, गंभीर

West SInghbhum : पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला स्थित सेल की गुआ खदान केवल टाउनशिप स्थित न्यू कॉलोनी में गुरुवार को सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीत प्रधान (50) और आचाम सुरेन (40) नामक दोनों श्रमिक बंद

खदान में बिना सुरक्षा काम कर रहे दो मजदूर छत से गिरे, गंभीर
Advertisement

West SInghbhum : पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला स्थित सेल की गुआ खदान केवल टाउनशिप स्थित न्यू कॉलोनी में गुरुवार को सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीत प्रधान (50) और आचाम सुरेन (40) नामक दोनों श्रमिक बंद मकान की जर्जर एस्बेस्टस छत पर तारफेल्टिंग का कार्य कर रहे थे। हैरानी की बात यह है कि उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिया गया था। कार्य के दौरान अचानक छत टूट गई और दोनों मजदूर नीचे गिर पड़े।

Also Read : हयात अंसारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने नियुक्ति पत्र सौंपा

घटना के समय मौके पर न ठेकेदार था और न ही खदान प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मकान का ताला तोड़ा और घायलों को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ठेका कंपनी के प्रतिनिधि ने स्वीकार किया कि मजदूरों को सेफ्टी किट नहीं दी गई थी। मजदूर नेता रामा पांडेय ने इसे हादसा नहीं, बल्कि प्रबंधन और ठेकेदार की आपराधिक लापरवाही करार दिया। उन्होंने मांग की कि घायलों का इलाज और वेतन कंपनी वहन करे और खदान में सुरक्षा मानकों की सख्ती से निगरानी हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *