मानवता की मिसाल: कैंसर पीड़ित सुरेंद्र महतो संबल विधायक सुरेश बैठा ने सौंपा मुख्यमंत्री राहत कोष से 50,000 रुपये का चेक

Ranchi : जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे पिठोरिया निवासी सुरेंद्र महतो के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने प्रयासों से मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के तहत ₹50,000 की सहायता राशि का चेक

मानवता की मिसाल: कैंसर पीड़ित सुरेंद्र महतो संबल विधायक सुरेश बैठा ने सौंपा मुख्यमंत्री राहत कोष से 50,000 रुपये का चेक
Advertisement

Ranchi : जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे पिठोरिया निवासी सुरेंद्र महतो के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने प्रयासों से मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के तहत ₹50,000 की सहायता राशि का चेक मरीज को उसके पैतृक निवास पिठोरिया पहुंचकर सौंपा।

Also Read : खदान में बिना सुरक्षा काम कर रहे दो मजदूर छत से गिरे, गंभीर

सुरेंद्र महतो पिछले काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और चेन्नई स्थित प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान CMC Vellore में उनका इलाज चल रहा है। इलाज की बढ़ती लागत ने परिवार को आर्थिक संकट में डाल दिया था। इस स्थिति में विधायक सुरेश कुमार बैठा ने मानवीय पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि मंजूर करवाई।

चेक सौंपते समय विधायक ने कहा,
जनता ने मुझे सेवा के लिए चुना है और जब तक जनता का विश्वास मुझ पर है, मैं हर जरूरतमंद के साथ खड़ा रहूंगा। सुरेंद्र महतो जैसे गरीब और बीमार व्यक्तियों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है, और मैं इसके लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

विधायक के साथ उनके प्रतिनिधि, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और गांव के कुछ युवा भी इस मौके पर मौजूद थे। इस सहयोग को लेकर सुरेंद्र महतो और उनके परिजनों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहायता उनके लिए जीवन रक्षक साबित हो सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.