डाकडीह पुल के पास अनियंत्रित हाईवा ट्रेलर पलटा, बाल बाल बचे चालक और खलासी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Barkatha : थाना क्षेत्र के डाकडीह स्थित जीटी रोड बरदबोही नदी पर बने पुल के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक बालू लदा हाईवा ट्रेलर डब्ल्यू डी 41 पी 2017 पुल पर

डाकडीह पुल के पास अनियंत्रित हाईवा ट्रेलर पलटा, बाल बाल बचे चालक और खलासी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Barkatha : थाना क्षेत्र के डाकडीह स्थित जीटी रोड बरदबोही नदी पर बने पुल के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक बालू लदा हाईवा ट्रेलर डब्ल्यू डी 41 पी 2017 पुल पर बने रेलिंग को तोडते हुए पलट गया और इंजन नदी में गिरने से बच गया। घटना शनिवार शाम साढ़े पांच बजे की है। घटना में चालक महफिजूल शेख वर्धमान बंगाल निवासी घायल हो गया। उपचालक राकिब शेख वर्धमान बंगाल निवासी के मुताबिक वाहन बिहार से बालू लादकर बंगाल जा रहा था इसी बीच पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। खबर पाते ही बरकट्ठा पुलिस और एनएचएआई का सेफ्टी वाहन मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक पलटी वाहन को निकालने का प्रयास किया जा रहा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.