बरकट्ठा में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का समय सारणी किया गया निर्धारित

सरकारी संस्थानों में अलग-अलग समय पर होगा ध्वजारोहण, प्रखंड मुख्यालय ने जारी किया पत्र Barkatha : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन के लिए समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में प्रखंड मुख्यालय की

बरकट्ठा में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का समय सारणी किया गया निर्धारित
  • सरकारी संस्थानों में अलग-अलग समय पर होगा ध्वजारोहण, प्रखंड मुख्यालय ने जारी किया पत्र

Barkatha : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन के लिए समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में प्रखंड मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। जारी समय सारणी के अनुसार प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में सुबह 8:30 बजे प्रखंड प्रमुख रेणु देवी द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद बरकट्ठा थाना में सुबह 9:00 बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में 9:05 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में 9:20 बजे, गोरहर थाना में 9:40 बजे तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरकट्ठा में 10:20 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। प्रखंड मुख्यालय की ओर से संबंधित संस्थानों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने का निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.