थाना परिसर में हिंसक झड़प, दो पक्ष भिड़े; कुर्सियां-फाइलें टूटीं

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now East Singhbhum : मानगो थाना परिसर उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब रविवार देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष थाने के भीतर ही आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक

थाना परिसर में हिंसक झड़प, दो पक्ष भिड़े; कुर्सियां-फाइलें टूटीं
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

East Singhbhum : मानगो थाना परिसर उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब रविवार देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष थाने के भीतर ही आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई और थाना परिसर में जमकर मारपीट शुरू हो गई।

उपद्रवियों ने थाना परिसर में रखी कुर्सियां तोड़ दीं, सरकारी फाइलें बिखेर दीं और वायरलेस सेट व फाइल स्टैंड को भी नुकसान पहुंचाया। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। हालात काबू से बाहर होते देख क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।

घटना की सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद मानगो थाना पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत रविवार रात करीब 8:30 बजे मानगो रोड नंबर-1 पर कार की टक्कर को लेकर हुई थी। सड़क पर शुरू हुआ विवाद थाने पहुंचते-पहुंचते और उग्र हो गया। दोनों पक्षों के चार लोग इस घटना में घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच नर्सिंग होम संचालन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जो इस घटना के दौरान फिर सामने आ गया। पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.