घाटशिला उपचुनाव में मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

East Singhbhum : घाटशिला विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान सुबह 7:00 से शुरू हुआ। मतदान केंद्र पर लोग ठंड के बावजूद भी सुबह से पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। चुनाव में एक महिला सहित कुल 13 उम्मीदवार मैदान में

घाटशिला उपचुनाव में मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Advertisement

East Singhbhum : घाटशिला विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान सुबह 7:00 से शुरू हुआ।

मतदान केंद्र पर लोग ठंड के बावजूद भी सुबह से पहुंच कर मतदान कर रहे हैं।

चुनाव में एक महिला सहित कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज उनके भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से चुनाव आयोग ने कड़े एवं पुख्ता इंतजाम किए हैं।

जगह-जगह पर उड़न दस्ता टीम को तैनात किया है, साथ ही साथ क्यूआरटी टीम को भी लगाया गया है। घाटशिला विधानसभा में कुल 300 बूथ बनाए गए हैं, सभी बूथ पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सभी बूथ पर दिव्यांग वोटरों के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है।

चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो इसके लिए आयोग ने 16 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल की नियुक्ति की है । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *