पुलिस पड़ताल में लाल किला के पास कार विस्फोट में आतंकी हमले का इशारा

New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट की जांच में आतंकी हमले का इशारा मिला है। दिल्ली पुलिस के कोतवाली थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 16, 18 और विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की

पुलिस पड़ताल में लाल किला के पास कार विस्फोट में आतंकी हमले का इशारा
Advertisement

New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट की जांच में आतंकी हमले का इशारा मिला है। दिल्ली पुलिस के कोतवाली थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 16, 18 और विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि लाल किला विस्फोट की जांच आतंकवादी हमले के रूप में की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धमाके की जानकारी ली है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की और घायलों के इलाज की निगरानी करने के निर्देश दिए।अधिकारियों के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट में अब तक कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों को लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह कार हुंडई आई 20 है। इसमें विस्फोट होते ही आसपास की अनेक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ लोग घायल हो गए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित अमित शाह ने कहा कि सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने कहा कि ”मैंने दिल्ली पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों से बात की। दिल्ली पुलिस हर एंगल से जांच करेगी।” दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा के अनुसार, यह विस्फोट शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर धीमी गति से चल रही कार के रेड लाइट पर रुकने के दौरान हुआ। एफएसएल, एनआईए और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *