6-7 महीने से मानदेय का इंतजार, धनबाद में पारा मेडिकल छात्रों ने उठाई आवाज

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में सेवा दे रहे पारा मेडिकल छात्रों को पिछले छह से सात महीने से मानदेय नहीं मिला है। बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। धनबाद:

धनबाद में पारा मेडिकल छात्रों ने उठाई आवाज
Advertisement
  • शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में सेवा दे रहे पारा मेडिकल छात्रों को पिछले छह से सात महीने से मानदेय नहीं मिला है। बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे।

धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में सेवा दे रहे पारा मेडिकल छात्रों को पिछले छह से सात महीने से मानदेय नहीं मिला है। बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे।

सिविल सर्जन नहीं मिले तो उपाधीक्षक से की मुलाकात

सिविल सर्जन के छुट्टी पर रहने के कारण छात्रों ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार से मुलाकात की। छात्रों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं और जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की।

50 छात्रों को मार्च से नहीं मिला मानदेय

छात्रों के अनुसार, 2023-25 बैच के करीब 50 पारा मेडिकल छात्रों की सेवा मार्च 2026 से शुरू हुई थी। सेवा शुरू हुए छह से सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी छात्र को मानदेय नहीं मिला है। मानदेय नहीं मिलने से छात्रों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read: महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास नाव डूबी, कई लोग लापता; रेस्क्यू जारी

हर महीने 12 हजार रुपये मानदेय का प्रावधान

छात्र राम कुमार वर्मा ने बताया कि वे सरकार की बांड आधारित सेवा शर्तों के तहत SNMMCH के विभिन्न विभागों में टेक्नीशियन के पद पर सेवा दे रहे हैं। इसके बदले प्रत्येक छात्र को 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि सभी छात्रों की सेवा मार्च से शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। छात्रों का कहना है कि लगातार सेवा देने के बावजूद मानदेय नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

जल्द भुगतान की मांग

पारा मेडिकल छात्रों ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग से मामले में जल्द पहल करने की मांग की है। छात्रों ने कहा कि छह-सात महीने से लंबित मानदेय का भुगतान जल्द कराया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.