महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास नाव डूबी, कई लोग लापता; रेस्क्यू जारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया दियारा में महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास मंगलवार को एक नाव हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बोल्डर से टकराने के

महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास नाव डूबी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया दियारा में महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास मंगलवार को एक नाव हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बोल्डर से टकराने के बाद नाव असंतुलित होकर बाढ़ के पानी में डूब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हाजीपुर (वैशाली): गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया दियारा में महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास मंगलवार को एक नाव हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बोल्डर से टकराने के बाद नाव असंतुलित होकर बाढ़ के पानी में डूब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Also Read: दुर्गापूजा समितियों को मिलेगा 1 लाख का अनुदान, अष्टमी पर शराब की दुकानें और बार रहेंगे बंद

बाढ़ के पानी में डूबी नाव

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाव पर करीब एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। बोल्डर से टकराने के बाद नाव अचानक असंतुलित हुई और देखते ही देखते बाढ़ के पानी में डूब गई। हादसे के बाद नाव पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

नाव डूबने के बाद कुछ लोग किसी तरह खुद बाढ़ के पानी से बाहर निकलने में कामयाब रहे। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी तत्काल मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे कुछ लोगों को बाहर निकालने में मदद की। हालांकि, करीब आधा दर्जन लोगों के लापता होने की सूचना सामने आ रही है।

Also Read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्यूमेंट्री विवाद में बड़ा फैसला, बीबीसी के खिलाफ 10,000 करोड़ का केस वापस

स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। बाढ़ के पानी में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।

एसडीआरएफ और पुलिस की टीम रवाना

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम, स्थानीय थाना पुलिस और वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की टीम के पहुंचने के बाद आधिकारिक तौर पर रेस्क्यू अभियान को और तेज किए जाने की उम्मीद है।

लापता लोगों की तलाश जारी

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि के मुताबिक, बाढ़ के पानी में नाव डूबने के बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद लापता लोगों की सही संख्या और हादसे की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में कितने लोग सुरक्षित हैं और कितने लोग लापता हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.