2017 से फरार वारंटी मेहंदी हसन खान गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

मुकेश रंजन Ranchi : न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पिठोरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2017 से फरार चल रहे वारंटी मेहंदी हसन खान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में

2017 से फरार वारंटी मेहंदी हसन खान गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

मुकेश रंजन
Ranchi : न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पिठोरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2017 से फरार चल रहे वारंटी मेहंदी हसन खान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहंदी हसन खान, पिता सफदर खान, ग्राम उलातू, थाना पिठोरिया, जिला रांची के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध कांड संख्या 158/17 में न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था।

समकालीन अभियान के दौरान पिठोरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना एवं कार्रवाई के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

फरार वारंटियों पर पुलिस की पैनी नजर :

पिठोरिया थाना पुलिस की लगातार कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा न्यायालय से संबंधित लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.