घर देखने गए थे पति-पत्नी, गेट खुलते ही पिटबुल ने ऐसा किया हमला की पत्नी ICU में

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now पटियाला: पटियाला के घुम्मन नगर में किराए का मकान देखने पहुंचे एक दंपती पर पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। हमले में अंकित सभरवाल और उनकी पत्नी शिफाली गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकित

Pitbull Attack: ‘पूरी बॉडी में टांके, पत्नी ICU में’, अंकित की आपबीती
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

पटियाला: पटियाला के घुम्मन नगर में किराए का मकान देखने पहुंचे एक दंपती पर पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। हमले में अंकित सभरवाल और उनकी पत्नी शिफाली गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकित के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म आए हैं, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर चोटों के बाद मेजर सर्जरी करानी पड़ी और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। अंकित अपनी पत्नी के साथ एक प्रॉपर्टी डीलर के बुलावे पर किराए का घर देखने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने मकान के मुख्य गेट की कुंडी खोली, अंदर मौजूद पिटबुल ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया।

पूरा विडियो देखने के लिए निचे दिए लिंक पे क्लिक करें :

पत्नी पर पहले किया हमला

अंकित ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि पिटबुल ने सबसे पहले उनकी पत्नी को निशाना बनाया और उसे बुरी तरह नोचने लगा। शिफाली की दोनों बाजुओं और जांघों पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें मेजर सर्जरी करानी पड़ी।

अंकित ने बताया कि पत्नी को बचाने के लिए वह कुत्ते से भिड़ गए। इस दौरान उनके पैर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म आए और कई जगह टांके लगे।

लोगों ने लाठी लेकर बचाया

अंकित के मुताबिक, पिटबुल अपने मालिक के चिल्लाने और रोकने की कोशिश के बावजूद हमला करता रहा। उन्होंने कहा कि अगर आसपास के लोग लाठियां लेकर मदद के लिए नहीं पहुंचते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पिटबुल को दंपती पर हमला करते देखा जा सकता है। चीख-पुकार सुनकर घर से एक महिला डंडा लेकर बाहर आती है और कुत्ते को रोकने की कोशिश करती है।

इसके बाद आसपास के दो-तीन लोग भी लाठियां लेकर मौके पर पहुंचते हैं। काफी मशक्कत के बाद घायल दंपती को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाया गया।

पटियाला में आक्रामक नस्लों पर बैन की तैयारी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि शहर में पिटबुल जैसी खतरनाक और आक्रामक नस्ल के कुत्तों को पालने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की आगामी हाउस मीटिंग में इस संबंध में विशेष प्रस्ताव लाया जाएगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने घायल अंकित सभरवाल के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, लापरवाही बरतने वाले कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अंकित ने प्रशासन से मामले में इंसाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

नोट: कृपया कमेंट में बताएं की ऐसे में डॉग लवर क्या रिएक्शन होगा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.