छात्रवृत्ति के बकाया राशि का भुगतान जल्द करें कल्याण विभाग : शुक्ला

Ranchi : अबुआ अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के संयोजक अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में राज्य के कल्याण विभाग के कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात कर उन्हें छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति की बकाया राशि अभिलंब भुगतान करने को लेकर मांग पत्र सौंपा।

छात्रवृत्ति के बकाया राशि का भुगतान जल्द करें कल्याण विभाग : शुक्ला
Advertisement

Ranchi : अबुआ अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के संयोजक अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में राज्य के कल्याण विभाग के कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात कर उन्हें छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति की बकाया राशि अभिलंब भुगतान करने को लेकर मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र के माध्यम से रांची विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक शुक्ला ने कहा के राज्य के लगभग सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में 50 प्रतिशत से अधिक छात्र छात्राओं को अब तक स्कॉलरशिप राशि की प्राप्ति नहीं हुई है । जिसे लेकर छात्र-छात्राएं काफी परेशान है।
श्री शुक्ला ने कल्याण आयुक्त के समक्ष मांग पत्र के माध्यम से मांग रखी की ई कल्याण विभाग को जल्द से जल्द स्कॉलरशिप की बकाया राशि का भुगतान छात्र-छात्राओं को करे जिससे कि छात्र छात्राओं के स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त हो सके। छात्र-छात्राओं के ऊपर किसी तरह का आर्थिक बोझ न बढ़े।

मौके पर मौजूद कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने कहा के राज्य सरकार द्वारा 141 करोड रुपए छात्रवृत्ति भुगतान के लिए सभी जिले को भेज दिए गए हैं । 31 मार्च तक सभी छात्र-छात्राओं की बकाया छात्रवृत्ति राशि भुगतान कर दी जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अभिषेक शुक्ला, रोहित चौधरी, मनजीत कुमार,आकाश नयन,
सुमित कुमार, आदित्य कुमार के अलावा कई अन्य सदस्य मौदूज थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.