रजनीकांत ने आखिर क्यों छुए सीएम योगी के पैर? सुपरस्टार ने बताई वजह

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म ‘जेलर‘ के कारण सुर्खियों में हैं। जेलर फिल्म को देश में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रजनीकांत शनिवार 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। रजनीकांत ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान रजनीकांत ने

रजनीकांत ने आखिर क्यों छुए सीएम योगी के पैर
Advertisement

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म ‘जेलर‘ के कारण सुर्खियों में हैं। जेलर फिल्म को देश में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रजनीकांत शनिवार 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। रजनीकांत ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान रजनीकांत ने योगी आदित्यनाथ के पैर छुए। इसे लेकर रजनीकांत को ट्रोल किया जा रहा था। इस पर रजनीकांत ने सफाई दी है।

शनिवार को रजनीकांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पहुंचे। उस वक्त रजनीकांत के स्वागत के लिए योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। कार से बाहर निकलने के बाद रजनीकांत ने सबसे पहले योगी आदित्यनाथ के पैर छुए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद रजनीकांत के फैंस ने नाराजगी जाहिर की।

इसे भी पढ़ें : – चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देखेंगे छात्र, शिक्षक संगठनों ने किया विरोध

चेन्नई एयरपोर्ट पर रजनीकांत से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘आशीर्वाद लेना मेरी आदत है। चाहे कोई योगी हो या संन्यासी, भले ही वे मुझसे छोटे हों, उनके पैर छूना और आशीर्वाद लेना मेरी आदत है। मैंने यही किया।’

वहीं, 11वें दिन फिल्म ‘जेलर’ ने 18 करोड़ रुपये की कमाई की। ‘जेलर’ ने देशभर में 280 करोड़ कमाए तो वर्ल्डवाइड 550 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रजनीकांत की फिल्म जेलर को देश-दुनिया में फैंस से खूब रिस्पॉन्स मिल रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.