पत्नी की हत्या कर आत्महत्या क्यों कर बैठा पति?

Haridwar : कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां से मंगलवार सुबह एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। वसंतकुंज कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक ऋषि कुमार ने अपनी पत्नी वर्षा की लोहे की सरिया और डंडों

पत्नी की हत्या कर आत्महत्या क्यों कर बैठा पति?
Advertisement

Haridwar : कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां से मंगलवार सुबह एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। वसंतकुंज कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक ऋषि कुमार ने अपनी पत्नी वर्षा की लोहे की सरिया और डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को घर में फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या कर ली।

Also Read : जानें अब कब होगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय जब घर से कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर शक हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के भीतर ऋषि कुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं, पत्नी वर्षा खून से लथपथ जमीन पर मृत पड़ी थी। उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जो किसी भारी वस्तु से वार करने के संकेत दे रहे थे।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। घर में संघर्ष के निशान भी पाए गए हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना के पहले दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ होगा।

पुलिस को वर्षा के मोबाइल की जांच में एक महिला मित्र से देर रात की कॉल जानकारी मिली है। वर्षा ने अपनी दोस्त से मिलने की बात कही थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। यह भी इस दुखद घटनाक्रम का एक महत्वपूर्ण बिंदु बन सकता है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स आने के बाद पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो पाएगी।

घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है। पड़ोसियों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अकसर कहासुनी होती थी लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह झगड़ा इतनी भयावह घटना में बदल जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *