शी जिनपिंग तीसरी बार चुने गए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (69) को पांच साल के कार्यकाल के लिए रविवार को रिकार्ड तीसरी बार ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ का महासचिव चुन लिया गया। पार्टी संस्थापक माओ जेदोंग के बाद वह ऐसे पहले चीनी नेता हैं, जो इस पद पर तीसरे

Advertisement

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (69) को पांच साल के कार्यकाल के लिए रविवार को रिकार्ड तीसरी बार ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ का महासचिव चुन लिया गया। पार्टी संस्थापक माओ जेदोंग के बाद वह ऐसे पहले चीनी नेता हैं, जो इस पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए।

तीसरी बार महासचिव निर्वाचित होने के बाद शी जिनपिंग ने पत्रकारों के सामने आए। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में उन्होंने “कठिन परिश्रम से” काम करने का संकल्प लिया। जिनपिंग ने कहा-“आपने हम पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं पूरी पार्टी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।” कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव चुने जाने बाद शी जिनपिंग का तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.