डेंगू का संक्रमण जारी, काबू पाने के लिए लगाए जा रहे शिविर

Dengue infection continues, camps being set up to control it
Advertisement

कानपुर। संक्रमण से होने वाले डेंगू, मलेरिया समेत अन्य रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है फिर भी डेंगू बुखार का प्रकोप जारी है। बीते चौबीस घंटे के दौरान डेंगू से संक्रमित 51 मरीजों की पुष्टि हुई हैं। इसके बावजूद पॉजीटिविटी रेट 23.18 प्रतिशत पहुंच गया है। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज से सम्बद्ध हैलट अस्पताल समेत कानपुर शहर में तीन दर्जन से अधिक मरीजों का उपचार जारी है।

कानपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रमित रोगियों की लगातार समीक्षा की जा रही हैं। रोगियों तक शिविर लगाकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही हैं। शिविर में 367 संक्रमित रोगियों का परीक्षण किया गया। जबकि 16 रोगियों का सैंपल लिया गया। मलेरिया से संक्रमित 64 मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया।

समीक्षा के लिए लगाए जा रहे शिविर

कानपुर शहर के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर जनमानस को जागरूक करने के साथ ही संक्रमित रोगी मिलने पर उनके सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। जिले से जहां भी संक्रमण की सूचना मिल रही है वहां टीम भेजकर दवाओं का भी वितरण किया जा रहा है। संक्रमित होने वालों में कानपुर देहात, उन्नाव और फतेहपुर के भी कई मरीज हैं।

डेंगू संक्रमित रोगी कंट्रोल रूम को दे सूचना : सीएमओ

सीएमओ ने बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 30 रोगियों की जांच में नौ रोगी डेंगू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसी तरह महानगर के उर्सला अस्पताल में 190 सैंपल की जांच में 42 रोगियों में डेंगू का संक्रमण मिला। जनपद में कुल 51 मरीजों में कानपुर के 33 तथा 18 रोगी अन्य जनपद के है। इस तरह जनपद में डेंगू के सक्रिय मामले 149 हैं। 45 रोगी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ ने कानपुर वासियों से अपील किया है कि डेंगू के लिए तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 9335301096 पर जानकारी दे सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *