Sri Nagar : उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के नौगाम गांव में रविवार देर रात एक ही परिवार के 12 सदस्य अचानक बेहोश हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में फूड पॉइज़निंग की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सभी प्रभावित लोगों को पहले इलाज के लिए एनटीपीएचसी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर देखभाल के लिए जीएमसी हंदवाड़ा रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी 12 मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और अस्पताल में आवश्यक दवाइयाँ व इलाज दिया जा रहा है।



