मुंबई में 11 लाख डुप्लीकेट वोटर होने का आरोप, विपक्ष ने उठाई चुनाव टालने की मांग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Mumbai : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत और कांग्रेस की MLA ज्योति गायकवाड ने आरोप लगाया है कि मुंबई की प्रारूप मतदाता सूची में करीब 11 लाख डुप्लीकेट वोटर दर्ज हैं। विपक्ष का कहना

मुंबई में 11 लाख डुप्लीकेट वोटर होने का आरोप, विपक्ष ने उठाई चुनाव टालने की मांग
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Mumbai : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत और कांग्रेस की MLA ज्योति गायकवाड ने आरोप लगाया है कि मुंबई की प्रारूप मतदाता सूची में करीब 11 लाख डुप्लीकेट वोटर दर्ज हैं। विपक्ष का कहना है कि जब तक वोटर लिस्ट को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया जाता, तब तक मुंबई मनपा चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए।

शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने भी इस मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में “वोट चोरी” का खुलासा हुआ है। उनके अनुसार, कई वार्डों में एक ही घर में 10 से ज़्यादा वोटर दिखाए गए हैं, दुकानों और यहां तक कि शौचालयों के पते पर भी वोटरों के नाम दर्ज पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी और डुप्लीकेट नामों की पहचान का काम जारी है और इस मामले को वे मजबूती से उठाएंगे।

कांग्रेस MLA ज्योति गायकवाड के अनुसार, पश्चिमी उपनगरों में 4,98,597, पूर्वी उपनगरों में 3,29,216 और मुंबई शहर में 2,73,000 डुप्लीकेट वोटर मिले हैं। कई स्थानों पर एक वोटर का नाम दो या उससे अधिक बार दर्ज पाया गया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में कुछ सौ वोट भी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, ऐसे में लाखों डुप्लीकेट वोटरों का पाया जाना बेहद गंभीर मामला है। विपक्ष ने मांग की है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित होने तक प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.