धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड में 15 दिवसीय मेला का हुआ शुभारंभ

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छोटानागपुर का विख्यात धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड में 15 दिवसीय मेला का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मेले को उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने नारियल फोड़कर व

धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड में 15 दिवसीय मेला का हुआ शुभारंभ
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छोटानागपुर का विख्यात धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड में 15 दिवसीय मेला का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मेले को उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने नारियल फोड़कर व पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सूर्यकुंड का जल्द ही विकास किया जायेगा। यहां के विकास के लिए एक सशक्त कमेटी का बनना आवश्यक है। यहां के लोगों को इस धाम के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। ताकि साफ सफाई एवं अन्य वस्तुओं की देखभाल हो सके।विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि मकर संक्रांति काफी शुभ दिन है ।मुझे इस मेला का उद्घाटन करने का अवसर मिला। सूर्यकुंड मेला का स्वरूप आज काफी बदला है। आगे चलकर यह और विकसित होगा। यह मुझे पूर्ण विश्वास है। विश्व के मानचित्र पर सूर्यकुंड का स्थान है। इसकी शोभा कैसे बरकरार रहे यह हमलोगों को देखना है।

सूर्यकुंड मेला में पर्यटकों का आना हुआ शुरू

मेले का मंगलवार को उद्धाटन होने के साथ ही पर्यटकों का आना जाना शुरू हो गया है। मकर संक्रांति के मौके पर 14 से 30 जनवरी तक सूर्यकुंड मेले का भव्य आयोजन किया जाता है. मेले में हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ जिले के अलावे दूसरे प्रदेशों से भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग सपरिवार सूर्यकुंड पहुंचते हैं.

मेले का मुख्य आकर्षण

इस वर्ष सूर्यकुंड मेले में न्यू इंडिया थियेटर, मारुती मौत का कुंआ, ब्रेक डांस, झूला, टोरा-टोरा, ड्रेगन झूला, रसियन टावर झूला, बुगी-बुगी चित्रहार, विज्ञान कला, मीना बाजार आकर्षण का केंद्र होगा. वहीं घरेलू उपयोग में आने वाले लोहे, पत्‍थर, लकड़ी से बने सभी प्रकार के घरेलु सामानों की दुकानें लगायी गई है। मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के देवी-देवताओं की प्रतिमा, पूजा में उपयोग आने वाले प्रसाद व अन्य सामग्रियों की दुकानें लगायी गयी है.
मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए इस वर्ष खासा इंतजाम किया गया है. मेला कमेटी और स्थानीय प्रशासन की ओर से सैलानियों के ठहरने समेत पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गयी है. जबकि स्नान के लिए महिला पुरुष के लिए नये कुंड का निर्माण किया गया है. मेला आने वाले पर्यटकों खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल भी तैनात किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला में चिकित्सा शिविर लगाया गया है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *